महाराष्ट्र: ठाणे में आग से 20 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हुए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में बुधवार को आग लगने से करीब 20 गोदाम जलकर खाक हो गए, जहां कबाड़ का सामान रखा गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार ने कहा कि फातिमा नगर इलाके में स्थित गोदामों में सुबह करीब साढ़े …

ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में बुधवार को आग लगने से करीब 20 गोदाम जलकर खाक हो गए, जहां कबाड़ का सामान रखा गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार ने कहा कि फातिमा नगर इलाके में स्थित गोदामों में सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 100 से ज्यादा गोदाम हैं और उनमें से करीब 20 गोदाम जलकर खाक हो गए। पवार ने कहा कि दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गए और पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें-

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने रक्षा सहयोग के मुद्दे पर शीर्ष सऊदी कमांडर से की बात

संबंधित समाचार