आदित्य पंचोली ने नशे की हालत में प्रोड्यूसर के साथ की मारपीट, दर्ज हुआ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जिस कारण एक बार वह फिर विवादों के घेरे में आ खड़े हुए हैं। प्रोड्यूसर सैम ने आरोप लगाते हुए कहा कि आदित्य पंचोली ने जिस वक्त उनके साथ यह घटना की उस वक्त आदित्य पंचोली शराब के नशे में …

मुंबई। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जिस कारण एक बार वह फिर विवादों के घेरे में आ खड़े हुए हैं। प्रोड्यूसर सैम ने आरोप लगाते हुए कहा कि आदित्य पंचोली ने जिस वक्त उनके साथ यह घटना की उस वक्त आदित्य पंचोली शराब के नशे में थे। नशे की हालात में आदित्य पंचोली ने गाली गलौज, धमकी और मारपीट तक करी हैं।

आदित्य पंचोली और फिल्म प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस के खिलाफ मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन में क्रॉस शिकायत दर्ज हुई है । मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से क्रॉस एनसी दर्ज कर जांच की जा रही है।

सैम फर्नांडीस ने अपने बयान में बताया कि वह आदित्य पंचोली के बेटे सूरज के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी फिल्म को कोई फाइनेंस करने के लिए तैयार नहीं था। फिल्म बनाने के लिए जब कोई प्रोड्यूसर तैयार नहीं हुआ तब प्रोड्यूसर सैम ने यह बात आदित्य पंचोली को बताई।

जिसके बाद 27 जनवरी को आदित्य पंचोली ने फ़िल्म प्रोड्यूसर सैम को जुहू के सन एंड सन होटल में मिलने के लिए बुलाया और उसी दौरान आदित्य पंचोली सैम को धमकी देते हुए कहने लगे कि आपको फिल्म मेरे बेटे के साथ ही बनानी है, नहीं तो मैं तुम्हे खत्म कर दूंगा।

यह भी पढ़े- ‘गहराइयां’ के बाद इस नई फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे

संबंधित समाचार