मुरादाबाद : कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव हाजी सगीर सईद सपा में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव और मुरादाबाद देहात से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हाजी सगीर सईद ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डीपी यादव और विस चुनाव में मुरादाबाद और रामपुर के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की मौजूदगी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव और मुरादाबाद देहात से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हाजी सगीर सईद ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डीपी यादव और विस चुनाव में मुरादाबाद और रामपुर के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की मौजूदगी में हाजी सगीर सईद ने सपा का दामन थामा।

पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से हर वर्ग के लोग प्रभावित हैं। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली, लड़कियों की उच्च शिक्षा की व्यवस्था, अपराध मुक्त प्रदेश, किसानों के लिए सपा की प्रतिबद्धता दोहराई गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस बार प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी। क्योंकि सपा ही प्रदेश का निष्पक्षता और भेदभावरहित चतुर्दिक विकास कर सकती है, यह जनता भली भांति जानती है।

सपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद और रामपुर के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। भाजपा जुमलेबाजी की पर्याय है। उनके लोग करते कम ढोल अधिक पीटते हैं इस बात को जनता बखूबी समझ चुकी है, अब बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा इस बार मुरादाबाद जिले में सभी छह सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराएगी।

कांग्रेस छोड़कर सपा में आए हाजी सगीर ने कहा कि वह तीन दशक से कांग्रेस के वफादार और झंडा बरदार रहे। लेकिन इस बार कांग्रेस के चंद चाटुकारों ने रुपये लेकर टिकट बेचने का काम किया। पार्टी के बड़े नेताओं ने इसकी अनदेखी की, इससे आहत होकर कांग्रेस छोड़ दी। प्रदेश में सपा की लहर है और पार्टी की सरकार बनेगी। मुरादाबाद सहित पूरे प्रदेश का विकास सपा करेगी।

संबंधित समाचार