हरदोई: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, कई बार कर चुका था सुसाइड की कोशिश
हरदोई। माधौगंज में तमंचे से एक युवक ने बुधवार की सुबह खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इससे पूर्व भी वह कई बार जान देने की कोशिश कर चुका था। थानाक्षेत्र के ग्राम सेलापुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक अमर सिंह के बेटे राजन ने मंगलवार की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या …
हरदोई। माधौगंज में तमंचे से एक युवक ने बुधवार की सुबह खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इससे पूर्व भी वह कई बार जान देने की कोशिश कर चुका था।
थानाक्षेत्र के ग्राम सेलापुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक अमर सिंह के बेटे राजन ने मंगलवार की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को बुधवार की सुबह देर से उठने के कारण घटना होने का अंदेशा नही था। परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर निकल गए।
लगभग 11 बजे जब वापस कमरे में देखा तो युवक के एक हाथ में तमंचा और खून से लतपथ दिखाई दिया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे सीओ बिलग्राम, थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी व फारेंसिस टीम ने घटना का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर परिजनों से भी पूछताछ की। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से ठीक नही था। लगभग 7 महीने पहेले नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसको लेकर इलाज भी कराया जा रहा था।
मंगलवार की शाम सब लोगों ने साथ में खाना खाया जिसके बाद अपने- अपने कमरे में सोने चले गए। ऐसी घटना होने का अंदेशा नही था। परिवार में भी ऐसी कोई बात नही थी। अविवाहित बेटे ने आत्महत्या कर जान दे दी। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कमरे को सील कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े- लखनऊ: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा
