अगर आपको भी मिलती है पेंशन तो 28 फरवरी से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना रुक जाएगी हर महीने मिलने वाली रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Life Certificate Submission: अगर आपके घर में भई कोई पेंशन भोगी है तो ये जानकारी उनके लिए बहुत अहम है। 28 फरवरी 2022 से पहले सभी पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाणपत्र जमा (Jeevan Pramaan Patra) जमा करना होगा वरना उनकी पेंशन पर रोक लगा दी जाएगी। दी गई डेट से पहले जीवन प्रमाणपत्र …

Life Certificate Submission: अगर आपके घर में भई कोई पेंशन भोगी है तो ये जानकारी उनके लिए बहुत अहम है। 28 फरवरी 2022 से पहले सभी पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाणपत्र जमा (Jeevan Pramaan Patra) जमा करना होगा वरना उनकी पेंशन पर रोक लगा दी जाएगी। दी गई डेट से पहले जीवन प्रमाणपत्र जमा करने पर कोई भी समस्या नहीं आएगी।

बता दें, हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए सामान्य डेडलाइन 30 नवंबर होती है। लेकिन कोरोना महामार के चलते सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए इस डेडलाइन को बढ़ाकर पहले 31 दिसंबर 2021 और बाद में 28 फरवरी 2022 कर दिया गया था।

लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनर के जिंदा होने का एक सबूत होता है। पेंशन बिना रुकावट के जारी रखने के लिए जमा करना जरूरी है। लाइफ सर्टिफिकेट उस बैंक, डाकघर या अन्य वित्तीय संस्थान में जमा करना होता है, जहां पेंशन आती है।

ऐसे ऑनलाइन जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम (Online Life Certificate Submission) से जमा कर सकते हैं। इसके लिए आप  https://jeevanpramaan.gov.in/ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद  बायोमेट्रिक और ऑथेंटिकेशन के माध्यम से आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके बाद आप ईमेल आईडी (Email ID) या ऐप (App) की मदद से अपना लाइफ सर्टिफिकेट Submit कर दें।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स (Bank Details)
  • पेंशन मंजूरी डॉक्यूमेंट्स

संबंधित समाचार