हल्द्वानी: पत्नी ने रुपये नहीं दिये तो पति ने लगा ली फांसी
हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी के रुपये नहीं देने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंद्रानगर निवासी सरताज (29) पुत्र शमशाद यहां पत्नी और एक साल के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी के रुपये नहीं देने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इंद्रानगर निवासी सरताज (29) पुत्र शमशाद यहां पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ रहता था। बुग्गी चालक सरताज स्मैक का लती बताया जाता है। बुधवार सुबह सरताज ने पत्नी से पांच रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने यह सोच कर नहीं दिए कि वह पांच सौ रुपये स्मैक में खर्च कर देगा। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कुछ देर बाद पत्नी जेठानी के कमरे में जाकर बैठ गई। इधर, पैसे न देने से नाराज सरताज ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
जब पत्नी घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद पाया। कई आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनकें होश फाख्ता हो गए। अंदर सरताज फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में लोगों ने उसे फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने सुसाइड की सूचना से इनकार किया है।
