हल्द्वानी: 10 को मोदी उत्तराखंड दौरे पर, क्या इस बार भी मोदी फैक्टर लगाएगा नैय्या पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को और तेज धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की इन रैलियों से भाजपा को बल मिलेगा। पीएम 10 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे जिसके बाद श्रीनगर और अल्मोड़ा में दो बड़ी रैलियां करेंगे। पीएम मोदी के आने से उत्तराखंड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को और तेज धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की इन रैलियों से भाजपा को बल मिलेगा। पीएम 10 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे जिसके बाद श्रीनगर और अल्मोड़ा में दो बड़ी रैलियां करेंगे। पीएम मोदी के आने से उत्तराखंड में बीजेपी को और मजबूती मिलेगी। देखना होगा की मौसम पीएम का कितना साथ देता है।

सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा है, बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों पार्टियों ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है और स्टार प्रचारकों के माध्यम से जनता के बीच जा रही हैं। लालकुंआ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए अभिनेत्री रिमी सेन, बीजेपी के लिए रुद्रपुर विधानसभा से प्रत्याशी शिव अरोडा के प्रचार को गति देने भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी पहुंचे तो वहीं अभिनेता शक्ति कपूर ने खटीमा विधानसभा से मुख्यमंत्री धामी के लिए जनसंपर्क कर चुके हैं।

अब पीएम मोदी खुद एक बार फिर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं और विजय संकल्प सभा के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं उत्तराखंड का आशीर्वाद लेने के लिए 10 फरवरी को श्रीनगर आ रहा हूं, कुछ लोग इस राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं, ये वहीं लोग हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान उत्तराखंड के लोगों को बसों में बिठाकर दिल्ली से निकाल दिया था।

बहरहाल आपको बता दें कि उत्तराखंड में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है, बीजेपी जानती है कि पीएम मोदी की रैलियों का मतदाताओं पर काफी असर देखने को मिलता है इसलिए राज्य में एक बार फिर जीत दोहराने के लिए पीएम की रैलियां बेहद जरूरी हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए तैयारियां भी तेज कर दी हैं,देखना होगा कि इस बार चुनाव में मोदी फैक्टर काम करता है या नहीं।

संबंधित समाचार