अयोध्या: चुनाव पर्यवेक्षक ने अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चुनाव पर्यवेक्षक कृपानंद त्रिपाठी ने बुधवार को सीओ सदर एस पी गौतम और एसओ महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह के साथ अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान की तैयारियों का जायजा भी लिया। नियमों का हो कड़ाई से पालन: कृपानंद उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। …

अयोध्या। चुनाव पर्यवेक्षक कृपानंद त्रिपाठी ने बुधवार को सीओ सदर एस पी गौतम और एसओ महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह के साथ अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान की तैयारियों का जायजा भी लिया।

नियमों का हो कड़ाई से पालन: कृपानंद

उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। बच्चू लाल इंटर कॉलेज  में मतदान स्थल के निरीक्षण से संतुष्ट दिखे पर्यवेक्षक कृपानंद त्रिपाठी ने कहा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हो इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

चुनाव पर्यवेक्षक ने बच्चू लाल इंटर कॉलेज के साथ साथ देवगढ़ ऐमी आलापुर मूडाडीहा राजेपुर व सरायराशी मतदान स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। थानाध्यक्ष महाराजगंज से क्षेत्र में लाइसेंसी असलहों की सूची ली और कितने असलहा जमा हुए इसकी भी सूची भी तलब की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के समय से असलहे जमा होने चाहिए। इस मौके पर उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के 2 लाख अकाउन्ट्स पर हमेशा के लिए ताला

संबंधित समाचार