एनसीसी महानिदेशालय ने सेंट ऐड्रयूज कॉलेज की छात्रा कैडेट रोजिता गुरुंग को दिए दो स्वर्ण पदक
गोरखपुर। रोजिता गुरुंग सेंट ऐड्रयूज कॉलेज की छात्रा एनसीसी कैडेट गोरखपुर ग्रुप से एन.सी.सी. निदेशालय, उत्तर प्रदेश में चयनित हुई। वह 18 दिसंबर 2021 से 29 जनवरी 2022 तक नई दिल्ली में वार्षिक राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया, जो सांस्कृतिक टीम का मुख्य हिस्सा बनीं। यूपी …
गोरखपुर। रोजिता गुरुंग सेंट ऐड्रयूज कॉलेज की छात्रा एनसीसी कैडेट गोरखपुर ग्रुप से एन.सी.सी. निदेशालय, उत्तर प्रदेश में चयनित हुई। वह 18 दिसंबर 2021 से 29 जनवरी 2022 तक नई दिल्ली में वार्षिक राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया, जो सांस्कृतिक टीम का मुख्य हिस्सा बनीं।
यूपी ने भारत के विभिन्न निदेशालयों के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एन.सी.सी. नई दिल्ली महानिदेशालय ने 29 जनवरी 2022 को रोजिता गुरुंग को स्वर्ण पदक और 3 फरवरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय यू.पी. द्वारा पी.एम. रैली, लाइन एण्ड फ्लैप एरिया और कलचरल में स्वर्ण पदक अपर महानिदेशालय द्वारा दिया गया।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: दिव्यांगों और बुजुर्गों को वाहनों से मतदान केंद्र पहुंचाने की तैयारी, अधिकारियों के फोन नंबर हुए जारी
