गोरखपुर: पांचवें दिन 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, अब तक कुल 76 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
गोरखपुर। नौ विधानसभाओं में बुधवार को 37 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा में अपना पर्चा दाखिल किया।जबकि 27उम्मीदवारों ने अपना पर्चा खरीदा।अबतक 5 दिनों में 76 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्चा दाखिल किया। बुधवार को पर्चा दाखिल करने वाले लोगों ने कैंपियरगंज विधानसभा से चंद्रप्रकाश बीएसपी, काजल निषाद सपा, मुनीब निर्दल,सहजनवा से प्रशांत राम …
गोरखपुर। नौ विधानसभाओं में बुधवार को 37 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा में अपना पर्चा दाखिल किया।जबकि 27उम्मीदवारों ने अपना पर्चा खरीदा।अबतक 5 दिनों में 76 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्चा दाखिल किया।
बुधवार को पर्चा दाखिल करने वाले लोगों ने कैंपियरगंज विधानसभा से चंद्रप्रकाश बीएसपी, काजल निषाद सपा, मुनीब निर्दल,सहजनवा से प्रशांत राम त्रिपाठी लोक कल्याण पार्टी, मनोज कुमार विकासशील पार्टी, मनोज यादव कांग्रेस, राजेश शुक्ला निर्दल, पिपराइच सुमंत कांग्रेस,चौरीचौरा प्रशांत सिंह निर्दल, रामनाथ वीआईपी, रमेश प्रसाद जन अधिकार पार्टी चिल्लूपार, चिंतामणि पांडेय भारतीय एकलव्य पार्टी, सूरज कुमार आम आदमी पार्टी,रविंद्र जन अधिकार पार्टी, बांसगांव से संजय कुमार सपा, श्रवण कुमार निर्दल, खजनी से श्री कृष्ण निर्दल, दीनबंधु आम आदमी पार्टी, अनीता बहुजन मुक्ति अधिकार पार्टी, विद्यासागर, श्रीराम चौहान, राजकुमार, रुपावती, सपा शहर विधानसभा से अजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय समाज पार्टी,योगी आदित्यनाथ भाजपा, सरवन अली, मेवालाल निर्दल,सीमा गौतम निर्दल, संत धरमवीर आकाश, ग्रामीण से हरिराम निर्दल, रुदल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, दारा सिंह निषाद बीएसपी, विनय निर्दल, श्रीनारायण विश्वकर्मा, बहुजन मुक्ति हरसेवक, मौलिक अधिकार पार्टी घनश्याम निर्दल ने पर्चा दाखिल किया।अब तक 5 दिनों में नौ विधानसभाओं में अब तक 76 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है और 279 प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधि ने पर्चा खरीदा है।
यह भी पढ़ें: एनसीसी महानिदेशालय ने सेंट ऐड्रयूज कॉलेज की छात्रा कैडेट रोजिता गुरुंग को दिए दो स्वर्ण पदक
