बरेली: मतदान से पहले बूथों पर व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त
बरेली,अमृत विचार। 14 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिम्मेदार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। जहां पर व्यवस्थाएं अधूरी हैं, वहां पर उन्हें तत्काल सही कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदान के …
बरेली,अमृत विचार। 14 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिम्मेदार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। जहां पर व्यवस्थाएं अधूरी हैं, वहां पर उन्हें तत्काल सही कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदान के पहले बिजली, पानी, रैंप, शौचालय की व्यवस्थाएं पूरी किये जाने के निर्देश दिए हैं। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले के 3804 मतदान केंद्रों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। अलग-अलग विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। 50 से अधिक मतदान केंद्रों पर रैंप अधूरी पड़ी हैं और शौचालय जर्जर हाल में है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने निरीक्षण करने के बाद उन्हें सही कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए थे। मतदान होने में चार दिन शेष रह गये हैं और सभी मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराना प्रशासन के लिए चुनौती है। ऐसे में जिम्मेदार दिन-रात व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि मतदान से पहले सभी बूथों पर साफ-सफाई, रैंप व शौचालयों की मरम्मत करा दी जाएगी। सभी एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं निर्वाध बिजली आपूर्ति दिए जाने के आदेश विभागीय अधिकारियों को जारी किये गए हैं।
32 लाख 73 हजार 298 मतदाता करेंगे मतदान
मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जनपद में इस बार 32 लाख 73 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र में भागेदारी करें। उन्होंने कहा कि जितना अच्छा जिले का मतदान होता है उतना ही अधिक जिले का सम्मान भी होता है।
ये भी पढ़ें-
