बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती की हुई मौत
बाराबंकी। देवा थानाक्षेत्र अन्तर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में घर में सो रही एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब रात में सोये परिवार वाले जगे तो युवती मृत हालत में घर में मिली। वहीं किसी ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर गांव पंहुची पुलिस …
बाराबंकी। देवा थानाक्षेत्र अन्तर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में घर में सो रही एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब रात में सोये परिवार वाले जगे तो युवती मृत हालत में घर में मिली। वहीं किसी ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर गांव पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
जहरीले पदार्थ से मौत का शक जता रहे ग्रामीण
थाना देवा क्षेत्र के ग्राम दोषीपुर निवासी लालजी रावत की 20 वर्षीय अविवाहित बेटी रेशमा मंगलवार की रात नित्य की तरह रात का भोजन करके मच्छरदानी लगाकार सोई थी। उसकी संदिग्ध हालत मे रात में सोते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय थाना पुलिस को किसी ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की बात बताकर पुलिस को फोन किया था, जिसके बाद पुलिस ने मृत युवती का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है
एक साल पहले युवती रेश्मा को हुआ था पीलिया
देवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी ग्रामीण ने फोन के माध्यम से सूचना दी थी कि युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था उसके बाद उसकी रात में मृत्यु हो गई थी। और घर वालो से बात करने का उन लोगों ने बताया कि रेश्मा को एक साल वर्ष पहले पीलिया हुआ था जिससे उसकी तबियत हमेशा खराब रहती थी हो सकता है कि इसी कारण रात में मच्छरदानी में सोते समय मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 25 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ हैं आपराधिक मामले, सपा के इतने प्रत्याशी हैं दागी!
