बरेली: ग्राम विकास अधिकारी ने खाते से निकाले 9 लाख रुपये, दस्तावेज तलब
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर विकासखंड के दो ग्राम विकास अधिकारियों को मंगलवार देर रात लोगों की शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा कार्यालय अटैच कर दिया गया। इसकी खबर लगते ही एक ग्राम विकास अधिकारी ने खाते से करीब 9 लाख रुपये निकाल लिये। रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने संबंधित …
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर विकासखंड के दो ग्राम विकास अधिकारियों को मंगलवार देर रात लोगों की शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा कार्यालय अटैच कर दिया गया। इसकी खबर लगते ही एक ग्राम विकास अधिकारी ने खाते से करीब 9 लाख रुपये निकाल लिये। रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से बैंक स्टेटमेंट के अलावा अन्य दस्तावेज तलब किये हैं।
बिथरी चैनपुर विकासखंड के कुछ लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी राजीव यादव व आलोक यादव की ओर से भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से उन्हें डीसी मनरेगा कार्यालय संबद्ध कर दिया।
जब आलोक यादव को जानकारी हुई तो उसने आनन-फानन मंगलवार की रात करीब 9 लाख रुपये खाते से निकाल लिये। बैंक खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार को हुई। जिस पर उन्होंने जांच कराई। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी आलोक यादव से दस्तावेज मंगाए हैं। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। रुपये निकाले जाने से संबंधित बैंक स्टेटमेंट के अलावा जरूरी दस्तावेज तलब किये गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
