बरेली: सुप्रिया ऐरन को मिल रहा भारी जनसमर्थन
बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से कैंट प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन को जनसंपर्क के दौरान जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जनता कार्य नहीं किए जाने से नाराज है और अपनी बात उन्होंने कैंट प्रत्याशी से कही। कहा कि क्षेत्र में सड़कों की दशा ठीक नहीं है। सुप्रिया ने उनकी समस्याओं को हल कराने का आश्वासन …
बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से कैंट प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन को जनसंपर्क के दौरान जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जनता कार्य नहीं किए जाने से नाराज है और अपनी बात उन्होंने कैंट प्रत्याशी से कही। कहा कि क्षेत्र में सड़कों की दशा ठीक नहीं है। सुप्रिया ने उनकी समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया है।
सुप्रिया ने बुधवार को माधोबाड़ी, गंगापुर चौराहा, वाल्मिकी पार्क, पुलिस लाइन, विष्णु इंटर कालेज, रैनबसेरा बस्ती, रामायण मंदिर, धोबियों वाली गली आदि मोहल्लों में जनसंपर्क किया। वहीं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने भी कैंट प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन के समर्थन में बताशे वाली गली, सराय आजमनगर, खिनी की मस्जिद,पुराना तड़ीखाना, बांसमंडी, साहू गोपीनाथ,मठ की चौकी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
इस दौरान आजमनगर के पार्षद आरिफ कुरैशी, अजहर कुरैशी, अंकित गोयल, अनिल शास्त्री, दिनेश यादव, गुरू प्रसाद काले, अनुज गंगवार, अरुण गौतम, लक्ष्मण राणा,शशि चंद्र ओमकार सिंह, अजय गोस्वामी, राजकुमार समदर्शी आदि रहे।
