आज का राशिफल । 10 फरवरी,2022
मेष आज स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधायें आने की आशंका है। जीवनसाथी का अनादर न करें। विरोधियों से सावधान रहें। धन की आमदनी के नए मार्ग खुल सकते हैं। वृष आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। अधूरे कार्यों …
मेष
आज स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधायें आने की आशंका है। जीवनसाथी का अनादर न करें। विरोधियों से सावधान रहें। धन की आमदनी के नए मार्ग खुल सकते हैं।
वृष
आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। अधूरे कार्यों को समेटने में लगे रहेंगे। शुभकार्यों पर धन खर्च हो सकता है। आप लोगों की सहायता को लेकर तत्पर रहेंगे।
मिथुन
आज परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ में अपना समय बर्बाद न करें। पुरानी नकारात्मक बातें स्मरण में आ सकती हैं। दिनचर्या थोड़ी असंतुलित रहेगी। दिखावे पर धन खर्च हो सकता है।
कर्क
आज अधूरे कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। नई कार्य योजनाओं को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। पैतृक संपत्ति के मामले हल हो सकते हैं। अज्ञात भय दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह
आज अपनी बात एकदम खुले तौर पर कहने के बजाय सावधानी पूर्वक कहें। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों की मदद से लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। पुराने संबंध नए रूप में सामने आयेंगे।
कन्या
आज धर्म के प्रति आपके मन में श्रद्धा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। जॉब में आपके अनुकूल काम मिलेगा। लंबी यात्रा थकाऊ व उदासीन हो सकती है। गूढ़ विषयों के अनुसंधान में सफलता मिलेगी।
तुला
आज पारिवारिक वातावरण शान्त रहेगा। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण अच्छे अवसरों को खो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अनुशासन का ध्यान रखें। अपनी गलतियों को सुधारें व उन्हें न दोहराने का संकल्प लें।
वश्चिक
आज लाभ के उद्देश्य से कार्यशैली में बदलाव भी कर सकते हैं। जॉब में आपका मनोबल बढ़ेगा। बच्चों और जीवनसाथी को समय अवश्य दें। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आसपास का वातावरण भी हंसी मजाक व मनोरञ्जन से भरपूर रहेगा।
धनु
आज मन में कई सारी योजनाएं चलती रहेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप आज स्वयं के लिए समय निकालेंगे। आप फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। आज सेहत भी अच्छी रहेगी। पैतृक कारोबार में थोड़ी उलझन हो सकती है।
मकर
आज अपनी बातों को मनवाने के लिए ज्यादा जोर न दें। यदि कोई आपकी बात काटता है तो उस पर कुपित न हों। विद्यार्थी अपने किसी विषय को लेकर काफी कन्फ्यूजन में हो सकते हैं। कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा।
कुंभ
आज आप थोड़े दिशाहीन हो सकते हैं। कारोबार में प्रगति होगी। भोग-विलास में वृद्धि होगी। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सम्मान करें। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन
आज पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। निजी रिश्तों को लेकर भावुक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। पुराने अनुभवों का लाभ मिल सकता है। नए मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें।
