आरबीआई की नीतिगत घोषणा से पहले सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,500 के करीब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) के नीतिगत घोषणा से पहले इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान बीएसई सूचकांक 111.34 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 58,577.31 पर कारोबार कर रहा था। …

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) के नीतिगत घोषणा से पहले इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान बीएसई सूचकांक 111.34 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 58,577.31 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह निफ्टी भी 34 अंक या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 17,497.80 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी और एनटीपीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर मारुति, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल में गिरावट हुई। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 657.39 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 58,465.97 पर, और एनएसई निफ्टी 197.05 अंक या 1.14 फीसदी उछलकर 17,463.80 पर बंद हुआ था। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और शंघाई लाल रंग में थे।

ये भी पढ़े-

RBI Monetary Policy: EMI में नहीं मिली कोई राहत, 4 फीसदी ही रहेगा रेपो रेट, रिजर्व बैंक का एलान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता