रामपुर : ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मजदूरी करने घर निकले मजदूर को ट्रक ने सड़क पर कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। पटवाई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी 18 बर्षीय चंद्रपाल अपने चाचा राजू के साथ बाइक पर बैठकर गांव से मजदूरी करने मिलक क्षेत्र के जलिफ़ नगला गांव में स्थित लकड़ी की …

रामपुर, अमृत विचार। मजदूरी करने घर निकले मजदूर को ट्रक ने सड़क पर कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। पटवाई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी 18 बर्षीय चंद्रपाल अपने चाचा राजू के साथ बाइक पर बैठकर गांव से मजदूरी करने मिलक क्षेत्र के जलिफ़ नगला गांव में स्थित लकड़ी की एक पीलिंग मशीन पर जा था।

इस दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे कुंदनपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। चंद्रपाल के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया।जिससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गयी तथा राजू गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चंद्रपाल के शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक चंद्रपाल अविवाहित है तथा दो भाई थे। मृतक चंद्रपाल के पिता राजपाल ने बताया कि मृतक चंद्रपाल पिछले एक बर्ष से जलिफ़ नगला स्थित लकड़ी की पीलिंग मशीन पर मजदूरी कर रहा था। वह अपने चाचा राजू व गांव के अन्य साथी मजदूरों के साथ प्रतिदिन गांव से मिलक को आवागमन करता था।मृतक चंद्रपाल की मौत से घर मे कोहराम मचा हुआ है।पिता राजपाल का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार