श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, हुए ये दो बदलाव
सिडनी। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के शुक्रवार केा होने वाले पहले मैच के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किये गए हैं। घरेलू टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया है जिनकी जगह बेन मैकडरमोट कप्तान आरोप फिंच के साथ पारी का आगाज करेंगे। Series …
सिडनी। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के शुक्रवार केा होने वाले पहले मैच के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किये गए हैं। घरेलू टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया है जिनकी जगह बेन मैकडरमोट कप्तान आरोप फिंच के साथ पारी का आगाज करेंगे।
Series predictions? ? #AUSvSL pic.twitter.com/wkVEJTQJ10
— Cricket Australia (@CricketAus) February 10, 2022
मिशेल मार्श की जगह जोश इंगलिस को जगह दी गई है जो बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे जबकि मैथ्यू वेड विकेटकीपर होंगे। जस्टिन लैंगर के हटने के बाद एंड्रयू मैकडोनाल्डटीम के अंतरिम कोच हैं हालांकि फिंच ने उन्हें स्थायी कोच बनाये जाने का समर्थन किया है। दूसरा मैच रविवार को , तीसरा अगले मंगलवार को और आखिरी दो मैच 18 तथा 20 फरवरी को खेले जायेंगे।
आस्ट्रेलिया टीम :
आरोन फिंच (कप्तान), बेन मैकडरमोट, जोश इंगलिस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
ये भी पढ़ें : IPL Mega Auction 2022: दिल्ली कैपिटल्स के कोच प्रवीण ने बताया- नीलामी में क्या होगा प्लान! बोले- फोकस में 7
