रायबरेली: बसपा प्रत्याशी के समर्थन में आया मौर्य समाज, 500 नेताओं ने गहन मंथन के बाद लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। राजनैतिक रूप से मौर्य समाज ने गुरुवार को निर्णय ले लिया है। मौर्य समाज की बैठक में बसपा उम्मीदवार के समर्थन में निर्णय लेकर बड़ा फैसला किया है। गुरुवार को ऊंचाहार नगर के लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में विधान सभा के मौर्य समाज के नेताओं की अहम बैठक संपन्न हुई। जिसमें जगतपुर, रोहनिया, गौरा …

रायबरेली। राजनैतिक रूप से मौर्य समाज ने गुरुवार को निर्णय ले लिया है। मौर्य समाज की बैठक में बसपा उम्मीदवार के समर्थन में निर्णय लेकर बड़ा फैसला किया है।

गुरुवार को ऊंचाहार नगर के लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में विधान सभा के मौर्य समाज के नेताओं की अहम बैठक संपन्न हुई। जिसमें जगतपुर, रोहनिया, गौरा , डलमऊ और ऊंचाहार विकास खंड के मौर्य समाज के करीब 500 नेताओं ने भाग लिया। करीब चार घंटे तक चले लंबे मंथन के बाद एकराय से बसपा उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद वयोवृद्ध नेता गुरु प्रसाद मौर्य ने  मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई दशक पहले हमने स्वामी प्रसाद मौर्य को ऊंचाहार में लाकर समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी थी। अब हम अपने ही क्षेत्र की युवा बेटी अंजलि मौर्य को राजनैतिक समर्थन देते है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि  पैराशूट से उतारा गया समाज का कोई भी व्यक्ति हम लोगों को मंजूर नहीं है।

चार घंटे के मंथन के बाद हुआ फैसला

मौर्य समाज ने गुरुवार को चार घंटे तक बैठक करके चुनावी का समर्थन का मंथन किया है । भाजपा उम्मीदवार द्वारा दो दिन पहले मौर्य समाज के कुछ लोगों के साथ बैठक की थी । उसके बाद मौर्य समाज में खलबली मच गई थी । इसी के बाद गुरुवार को समाज की बड़ी बैठक हुई है । जिसमे एक एक व्यक्ति के विचार पर चिंतन किया गया है ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राधेश्याम मौर्य , संतराम मौर्य , शेर बहादुर मौर्य , राम कृष्ण मौर्य , शिव नारायण मौर्य, राम संजीवन मौर्य , प्रधान राम धनी मौर्य, विक्रम मौर्य आदि मौजूद रहे।

पढ़ें- अयोध्या: एनओसी की शर्तों पर खरे नहीं उतर रहे पेट्रोल पंप, रोजाना ग्राहकों से कर्मचारियों की हो रही बहस..

संबंधित समाचार