23 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे सीएम अशोक गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। राज्य विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट के अनुसार इस बृहस्पतिवार, शुक्रवार और आगामी सोमवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी। …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। राज्य विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट के अनुसार इस बृहस्पतिवार, शुक्रवार और आगामी सोमवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी।

सरकार की ओर से 15 फरवरी को इस बहस का जवाब दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद 16 से 22 फरवरी तक सदन की कोई बैठक नहीं होगी जबकि 23 फरवरी को मुख्यमंत्री बजट (आय व्यय अनुमान वर्ष 2022 -23) पेश करेंगे। समिति की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

इसे भी पढ़ें-

मध्यप्रदेश: रेलवे पुलिस ने 210 ग्राम अफीम के साथ टीटीई को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार