ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस द्विपक्षीय वार्ता के लिए जाएंगे रूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस और रूसी विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को मॉस्को पहुंचेगे। यह जानकारी डाउनिंग स्ट्रीट ने दी। मॉस्को में ब्रिटेन दूतावास ने आरआईए नोवोस्ती को बताया कि वालेस ने 11 फरवरी को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मिलने की …

लंदन। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस और रूसी विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को मॉस्को पहुंचेगे। यह जानकारी डाउनिंग स्ट्रीट ने दी। मॉस्को में ब्रिटेन दूतावास ने आरआईए नोवोस्ती को बताया कि वालेस ने 11 फरवरी को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मिलने की योजना बनाई है।

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा,“विदेश मंत्री गुरुवार को मॉस्को में हैं और रक्षा मंत्री कल अपने समकक्षों के साथ बातचीत के लिए वहां मौजूद रहेंगे। वे इस बात पर जोर देंगे कि रूस के लिए हाइब्रिड युद्ध के अपने आक्रामक अभियान को समाप्त करने और सार्थक वार्ता में शामिल होने का एकमात्र तरीका अपनाकर तनाव को कम किया जा सकता है।” डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक रूस के साथ मौजूदा मतभेदों पर राजनयिक समाधानों पर कार्य करने के लिए ब्रिटेन तैयार है।

ये भी पढ़ें:- ऐसे दूर होगी सल्फर की कमी और बढ़ेगी फसलों की पैदावार,जानें विशेषज्ञों की राय

बयान में कहा गया,“ब्रिटेन राजनयिक तरीके से बढ़ने के लिए तैयार है और हमें विश्वास है की यह पूर्ण हो सकता है। यह मौजूदा अंतरराष्ट्रीय समझौतों और संपूर्ण एवं स्वतंत्र यूरोप के मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है।” ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि गठबंधन के प्रत्येक सदस्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाटो को वास्तविक कूटनीति अपनाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड की इस घास के हैं कई उपयोग… कूची, रस्सी और झाडू बनाने के आती है काम

संबंधित समाचार