अयोध्या: धान क्रय केंद्रों को सुचारु रूप से चलाने के लिए भाकियू ने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में धान खरीद पूरी तरह से ठप हो गई है, जबकि सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद का समय निर्धारित किया था। इस संबंध में भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर 28 फरवरी तक सभी धान क्रय केंद्रों को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है। …

अयोध्या। जनपद में धान खरीद पूरी तरह से ठप हो गई है, जबकि सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद का समय निर्धारित किया था। इस संबंध में भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर 28 फरवरी तक सभी धान क्रय केंद्रों को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वैसे भी सरकार द्वारा पूर्वांचल के किसानों के साथ अन्याय करते हुए 1 माह बाद 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू की जाती है।

धान क्रय केंद्र के प्रभारियों द्वारा किसानों को आश्वासन दिया जाता रहा और तारीख पर तारीख दी जाती रही। सैकड़ों किसानों का धान ट्राली पर लदा खड़ा है, लेकिन खरीदारी नहीं हो पा रही है। किसान मजबूर होकर ओने पौने दामों पर 1000-1200 प्रति कुंतल की दर से धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व /धान खरीद प्रभारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मिलकर 28 फरवरी तक सभी धान क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने की मांग करते हुए सभी किसानों के धान खरीदने की अपील की है। जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, जिला उपाध्यक्ष राम गणेश मौर्य, जिला सचिव रामप्रताप गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, जगदीश यादव, श्रीमती देवी आदि लोग रहें।

यह भी पढ़े – बहराइच: कारीकोट में चल रहे मनरेगा कार्य की शासन ने की सराहना

संबंधित समाचार