रिश्ता शर्मसार: बरेली में बाप ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बेटी के चीखने चिल्लाने पर उसकी मां जब कमरे में आई तो बेटी के साथ पिता को दुष्कर्म करता देख …

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बेटी के चीखने चिल्लाने पर उसकी मां जब कमरे में आई तो बेटी के साथ पिता को दुष्कर्म करता देख माँ के होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस लड़की को थाने ले आई और पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: उपमुख्यमंत्री बोले- गुंडे, माफिया को टिकट देने वाले लोग बरेली का सुरमा लगा लें, ताकि बीजेपी की जीत का जश्न देख सकें

 

संबंधित समाचार