मुरादाबाद में प्रियंका गांधी बोलीं – लखीमपुर प्रकरण के आरोपी की जमानत चिंतनीय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लखीमपुर मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत के कई अर्थ हैं। कांग्रेस इस प्रकरण पर सवाल खड़ा कर रही है। इस प्रकरण में किसान परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। जिस पर किसानों को कुचलने के प्रमाण मिले हैं, उसके मुख्य …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लखीमपुर मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत के कई अर्थ हैं। कांग्रेस इस प्रकरण पर सवाल खड़ा कर रही है। इस प्रकरण में किसान परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। जिस पर किसानों को कुचलने के प्रमाण मिले हैं, उसके मुख्य आरोपी को जमानत दे दी गई। यह कहां का इंसाफ है? मैं इससे सहमत नहीं हूं।

रोड शो के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रियंका ने इस प्रकरण पर नाराजगी व्यक्त की। उधर, शहर में जगह-जगह उनके जिंदाबाद के नारे लगाए गए। शहर में पधारने पर लोगों को शुक्रिया अदा किया। बोलीं, मुरादाबाद आकर अच्छा लगता है। यहां के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। इतनी भीड़ मैंने कभी नहीं देखी। एक सवाल के उत्तर में प्रियंका ने कहा कि अगली बार पति राबर्ट वाड्रा को भी जरूर लेकर आऊंगी। प्रियंका गांधी ने देहात विधान सभा से प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी के पक्ष में वोटों की अपील की। रोड शो के दौरान उनके साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, आनंद मोहन गुप्ता, असद मौलाई, राजेंद्र वाल्मीकि, शकील सरवर हाशमी, फरहान कुरैशी, जुनैद इकराम उर्फ बंटी, उबैद इकराम उर्फ शालू, रिहान खां, भारतीय परवेज इस्लाम, यासीन मलिक मौजूद रहे।

प्रियंका के आते ही दुकानदारों ने लगाए भाजपा के झंडे : शाम लगभग छह बजे प्रियंका गांधी का रोड शो मंडी बांस पहुंचा। एक तरह जहां लोग फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे, वहीं मंडी बांस के कुछ दुकानदारों ने प्रियंका का काफिला देखने के साथ अपनी दुकानों पर भाजपा के झंडे लगा लिए।

बिना अनुमति के निकला प्रियंका का रोड शो : प्रियंका गांधी ने बिना परमिशन के कार की छत पर बैठकर रोड शो किया। प्रशासन का कहना है कि कांग्रेस महासचिव के रोड शो की कोई परमिशन नहीं थी। केवल जनसंपर्क की अनुमति ली गई थी, जिसमें उनका कार्यक्रम सिर्फ जनसंपर्क का था और उसी की अनुमति दी गई थी, जिसमें प्रियंका को 20 लोगों के साथ जनसंपर्क स्वीकृत किया था।

सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव के रोड शो की कोई परमिशन नहीं ली गई थी। 20 लोगों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का जनसंपर्क कार्यक्रम स्वीकृत किया था। रोड शो की वीडियोग्राफी कराई गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार