इजरायल ने नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन की दी अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

येरूशलम। इज़रायल के परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्रालय ने नागरिक हवाई क्षेत्र में संचालित करने के लिए मानव रहित विमान वाहनों (यूएवी) के लिए देश के पहले प्रमाणन की घोषणा की। इज़राइली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा बुधवार को हर्मीस स्टारलाइनर मानव रहित प्रणाली को प्रमाणीकरण जारी किया गया, जिसे इज़राइली रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलबिट सिस्टम्स …

येरूशलम। इज़रायल के परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्रालय ने नागरिक हवाई क्षेत्र में संचालित करने के लिए मानव रहित विमान वाहनों (यूएवी) के लिए देश के पहले प्रमाणन की घोषणा की। इज़राइली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा बुधवार को हर्मीस स्टारलाइनर मानव रहित प्रणाली को प्रमाणीकरण जारी किया गया, जिसे इज़राइली रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलबिट सिस्टम्स द्वारा विकसित और निर्मित किया गया है।

इज़रायली परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्री मेराव माइकली ने कहा,“मुझे गर्व है कि इज़राइल पहला देश बन गया है जो कृषि, पर्यावरण, अपराध के खिलाफ लड़ाई, जनता और अर्थव्यवस्था के लाभ के लिए यूएवी को संचालित करने की अनुमति दिया है।” इस प्रस्ताव पर मुहर लगने से एलबिट के ड्रोन को असैन्य हवाई क्षेत्र तक सीमित होने के बजाय किसी भी अन्य नागरिक विमान की तरह नागरिक हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति देगा।

उल्लेखनीय है कि हेमीज़ स्टारलाइनर, जिसका पंख 17 मीटर है और वजन 1.6 टन है। यह लगभग 7,600 मीटर की ऊंचाई पर 36 घंटे तक उड़ सकता है और अतिरिक्त 450 किलोग्राम इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल, थर्मल, रडार और अन्य पेलोड अपने साथ ले जाने में सक्षम होगा। यह सीमा सुरक्षा और आतंकवाद रोधी अभियानों में काम आयेगा। बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने, समुद्री खोज तथा बचाव करने, वाणिज्यिक विमानन और पर्यावरण निरीक्षण मिशनों के साथ-साथ कृषि कार्य करने में भी यह सक्षम होगा।

संबंधित समाचार