बहराइच: तिलक समारोह का खाना बनाते समय लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के भलुईया हुलास गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां गुरुवार को तिलक कार्यक्रम को लेकर खाना बन रहा था। तभी सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। मोतीपुर थाना क्षेत्र के भलुईया हुलास गांव निवासी रूपलाल के बेटे कोमल वर्मा का तिलक समारोह गुरवार को है। तिलक कार्यक्रम रायबोझा …

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के भलुईया हुलास गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां गुरुवार को तिलक कार्यक्रम को लेकर खाना बन रहा था। तभी सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। मोतीपुर थाना क्षेत्र के भलुईया हुलास गांव निवासी रूपलाल के बेटे कोमल वर्मा का तिलक समारोह गुरवार को है।

तिलक कार्यक्रम रायबोझा निवासी राम प्रवेश के यहां से आनी थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। आने वाले मेहमानों के लिए गांव निवासी बेचेलाल पुत्र बिंद्रा के द्वार पर टेंट लगाकर पास ही में स्थित फूस के अहाते में खाना बनाया जा रहा था। शाम चार बजे के आसपास खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीण गैस सिलेंडर फटने की आशंका होने के कारण आग पर काबू पाने का प्रयास नहीं किया।

आग लगने सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अधपका भोजन, टेंट, खाद्यान्न सामग्री समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शत प्रतिशत मतदान कराने को विहिप ने चलाया जागरुकता अभियान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता