बरेली: न खर्च दिया न कभी पूछा हाल, 21 साल बाद आई बेटे की याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली ,अमृत विचार। शादी के कुछ समय बाद ही विवाद के चलते पत्नी से अलग हुए पति ने 21 साल तक न तो बेटे के बारे में जानकारी जुटाई और न ही उसे खर्च को कोई रुपया दिया। अब 21 साल बाद उसे बेटे की याद आई है तो वह उसे अपने साथ ले जाने …

बरेली ,अमृत विचार। शादी के कुछ समय बाद ही विवाद के चलते पत्नी से अलग हुए पति ने 21 साल तक न तो बेटे के बारे में जानकारी जुटाई और न ही उसे खर्च को कोई रुपया दिया। अब 21 साल बाद उसे बेटे की याद आई है तो वह उसे अपने साथ ले जाने के लिए ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेटे ने गुरुवार को पिता के सभी आरोपों को गलत बताते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। सीओ अपराध दीपशिखा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सुभाषनगर के तिवारी मंदिर के पास के रहने वाले किशन कश्यप ने बताया कि उसकी मां माया की शादी 2001 में हरदोई के पुलिस लाइन के पास रहने वाले रोबिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही माता-पिता में विवाद होने लगा और दोनों लोग सहमति से अलग हो गए। मां ने उन्हें जन्म दिया।

उन्होंने ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई की और बड़ा हुए। अब वह 21 साल के हो गए हैं। किशन का आरोप है कि उसके पिता शराब पीने के आदी हैं। उसके पिता उसके ननिहाल के लोगों पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

एक युवक ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके आरोपों की जांच की जा रही है। दोष सही पाए जाने पर उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—दीपशिखा, सीओ क्राइम

ये भी पढ़ें-

बरेली: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार