भाजपा सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने का किया प्रयास: पीएल पुनिया
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के प्रमुख पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले चरण के मतदान को प्रभावित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लोगों को मतदान न करने के लिए डराया गया, धमकी दी गई और कई जगहों पर ईवीएम ही खराब रही। उन्होंने कहा कि शामली के थानाभवन विधानसभा …
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के प्रमुख पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले चरण के मतदान को प्रभावित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लोगों को मतदान न करने के लिए डराया गया, धमकी दी गई और कई जगहों पर ईवीएम ही खराब रही।
उन्होंने कहा कि शामली के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 229-हीट पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा सत्ताधारी पक्ष के अलावा किसी अन्य दल के एजेंटों को कार्ड जारी नहीं किया गया। इसी तरह गाज़ियाबाद में 56-गाजियाबाद विधानसभा के अंतर्गत बूथ संख्या 314-इस्लाम नगर रेड मॉल पर लगी ईवीएम मशीन ख़राब थी।
उसकी जगह सही मशीन लगाने के लिए जब स्थानीय निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन उठा नहीं, न ही कोई जवाब दिया गया। आगरा जनपद के 92-खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 257-नगला धोबी से हमें शिकायत मिली कि वहां पर लगी ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही है।
इस मामले पर जब स्थानीय निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन नहीं उठा । आगरा के 94-बाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 126-उदयपुर खालसा पर मतदाता जब वोट डालने के लिए पहुंचे, तो उन्हें जानकारी दी गई कि उनका वोट पहले ही पड़ चुका है।
बुलंदशहर के 68-डिबाई विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या-2 बोरान चौक स्कूल में ईवीएम मशीन ख़राब थी, स्थानीय निर्वाचन अधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन नहीं उठा। मथुरा के 84-मथुरा विधानसभा क्षेत्र में चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में मतदान स्थल पर जाकर कई मतदाताओं को पता चला कि उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं, जबकि उनके पास वोटर पर्चियां मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के तीन शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, कुमाऊं से भाष्करानंद पांडे ने बढ़ाया मान
