मुरादाबाद : कार और पांच लाख के लिए विवाहिता का उत्पीड़न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए और ननदोई ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने एसएचओ महिला थाना को जांच कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए और ननदोई ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने एसएचओ महिला थाना को जांच कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में मझोला थानाक्षेत्र के काशीरामनगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 17 फरवरी 2012 को मझोला थानाक्षेत्र के हनुमाननगर निवासी युवक के साथ हुआ था। वर्तमान में उसके सुसराल वाले अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में रहते हैं। माता-पिता ने शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे मगर ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। उन्होंने फेरों से पहले ही कार, एयर कंडीशनर और पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से वह फेरों के लिए तैयार हुए।

पति ने उससे ठीक से बात भी नहीं की। जब दूसरी बार ससुराल गई तो पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। ससुराल वाले कम दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी होने से खफा ससुराल वालों ने ठीक से देखभाल भी नहीं की। पति शराब पीने लगा और सट्टा खेलने लगा। उसकी जेब से लड़कियों के अश्लील फोटो मिलने पर शिकायत की तो धमकी दी कि तेरे भी ऐसे ही फोटो बनवाकर बदनाम कर दूंगा।

इस बीच कोरोना महामारी आ गई। इस पर पति उसे गांव छोड़ आया। आरोप है कि सास-ससुर उसे अकारण पीटते थे। शिकायत पर पति भी आकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। पीड़िता के अनुसार 24 अप्रैल 2019 को पति, सास व ससुर ने उसे पीटा। इसके बाद ननदोई ने कमरे में बंद करके तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंचे पिता व भाई उसे घर ले आए।

इस मामले को निपटाने के लिए तीन बार पंचायत भी हुई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। पति ने उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगा दिया। झूठे फोटो भी दिखाए और कार, एसी तथा पांच लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने महिला थाना एसएचओ को मामले की स्वयं जांच करने और सात दिन में रिपोर्ट उन्हें सौंपने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार