सीतापुर: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सकरन/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने गुरूवार को छापामार कर एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्रों का निर्माण करते हुए एक अभियुक्त को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त अवैध शस्त्रों का निर्माण करके बेचने का कार्य करता हैं। थाना सकरन पुलिस टीम …

सकरन/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने गुरूवार को छापामार कर एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्रों का निर्माण करते हुए एक अभियुक्त को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त अवैध शस्त्रों का निर्माण करके बेचने का कार्य करता हैं।

थाना सकरन पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए थाना क्षेत्र के ही महारिया गांव निवासी अभियुक्त नरेश उर्फ रामनरेश को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल पांच अदद निर्मित शस्त्र, तीन अदद अद्धनिर्मित शस्त्र, दो अदद खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, शस्त्र मरम्मत व बनाने के उपकरण बरामद हुए है।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है। वह पहले भी चाेरी व नकबजनी जैसे अपराधों में लिप्त रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष सिंह, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, कांस्टेबल राहुल वर्मा, रानू प्रताप चौधरी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अवैध शराब के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित समाचार