बिजनौर : योगी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धि, निशाने पर रहा विपक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नगीना सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह व नहटौर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार के समर्थन में वोट मांगे। नगीना धामपुर रोड स्थित रामलीला बाग में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नगीना सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह व नहटौर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार के समर्थन में वोट मांगे।

नगीना धामपुर रोड स्थित रामलीला बाग में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। भाजपा ने संत गुरु रविदास व महर्षि बाल्मीकि के जन्म स्थल का जीर्णोद्धार कराया। महर्षि बाल्मीकि ने राम को राम का नाम दिया इसलिए हम उन्हें नमन करते हैं। सपा सरकार में बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं। व्यापारी व्यापार के पैसे वसूलने से डरता था। महिलाएं बाजारों में सामान खरीदने से डरती थी। अराजकता को भाजपा सरकार ने जड़ से खत्म किया।

गुंडों को सलाखों के पीछे भिजवाया। भाजपा सरकार ने बिजनौर को मेडिकल कॉलेज देने के अलावा प्रदेश में भी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज उपलब्ध कराए। भाजपा सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाकर और 169,000 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान कराया।

सपा सरकार में कुल 10000 करोड़ रुपए का ही गन्ना भुगतान हुआ था। 93,000 किसानों का जिला बिजनौर में ऋण माफ कराया। प्रधानमंत्री किसान निधि से 17,000 किसानों को लाभान्वित किया गया। प्रत्याशी डॉ.यशवंत सिंह, विधायक ओमकुमार व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप चौधरी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने किया।

संबंधित समाचार