लखनऊ: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पारा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गुप्त सूचना पर आलमनगर के अशोक विहार से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सलमान गाजी उर्फ जमील माल थानांतर्गत उमरावल का रहने वाला है। युवती को पार्टी में बुलाकर प्रेम जाल में फंसाया मामले की जानकारी देते हुए पारा थाना के …

लखनऊ। पारा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गुप्त सूचना पर आलमनगर के अशोक विहार से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सलमान गाजी उर्फ जमील माल थानांतर्गत उमरावल का रहने वाला है।

युवती को पार्टी में बुलाकर प्रेम जाल में फंसाया

मामले की जानकारी देते हुए पारा थाना के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि सलमान ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर पहले एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद युवती को पार्टी के बहाने बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ इच्छा विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित युवती ने सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सलमान फरार होकर आलमनगर में छिपकर रह रहा था। सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: मकान को लेकर हुए विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार