अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखने की जरूरत: आनंदीबेन पटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई पड़ने लगे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और आज यह स्थिति है कि महिलाएं युद्धक विमान और समुद्री पोतों का संचालन कर रही हैं। ये बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कही। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने गौरवमयी इतिहास …

लखनऊ। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई पड़ने लगे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और आज यह स्थिति है कि महिलाएं युद्धक विमान और समुद्री पोतों का संचालन कर रही हैं। ये बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कही। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने गौरवमयी इतिहास को बच्चों को पढ़ाना चाहिए।

प्रो. राजेन्द्र सिंह उच्च तकनीकी सूचना संवाद केन्द्र पहुंचीं राज्यपाल

श्रीमती पटेल ने निराला नगर के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केन्द्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। राज्यपाल ने कहा हमें अपना गौरवशाली इतिहास याद रखना चाहिए तथा अपनी पीढ़ी को ऐसी घटनायें याद दिलाना चाहिये, ताकि वे संस्कारवान बन सकें।

स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए हमारा क्रांतिकारी इतिहास

देश की आजादी के लिए हुए आंदोलनों और कई क्रांतिकारी घटनाओं के सम्बंध में हमारे स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिये, ताकि बच्चे अपने पूर्वजों का इतिहास जानें और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों की सभी घटनायें हमें इस बात की याद दिलाती हैं कि हम एकजुट होकर, जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र धर्म से जुड़े और एक आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें।

यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र , बालिका शिक्षा प्रमुख उमाशंकर मिश्र, रजनीश पाठक, दिनेश सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें; कानपुर: फर्जी दस्तावेजों से बना डाले 50 हजार से अधिक पासपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार