UP Election 2022: सुरेंद्र सिंह ने BJP से इस्तीफा देने के बाद थामा वीआईपी का दामन, कहा- बैरिया से बीजेपी उम्मीदवार को हराकर दिखाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले की बैरिया सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं दिया है। बीजेपी ने उनकी जगह आनंद स्वरूप शुक्ल को टिकट दिया। इसके बाद पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुरेंद्र सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का दामन थाम लिया। इस्तीफा देने …

बलिया। जिले की बैरिया सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं दिया है। बीजेपी ने उनकी जगह आनंद स्वरूप शुक्ल को टिकट दिया। इसके बाद पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुरेंद्र सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का दामन थाम लिया।

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वो बैरिया से चुनाव जीतकर और बीजेपी उम्मीदवार को हराकर दिखाएंगे। वीआईपी का टिकट मिलने के बाद सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि हम लोग गरीबों के सेवक हैं, इसलिए गरीबों की पार्टी ज्वाइन की है।

उन्होंने कहा है कि वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके घर पर आकर उन्हें सिंबल देकर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने मेरे सम्मान की रक्षा की है. उन्होंने कहा कि वो इस बार बलिया में बीजेपी को एक भी सीट जीतने नहीं देंगे। उन्होंने कहा है कि वो बैरिया में बीजेपी को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा कर दिखाएंगे।

पढ़ें- बरेली: सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को माडल टाउन के सिख समाज ने दिया समर्थन

संबंधित समाचार