आगरा: मौसम का बदला मिजाज, धूप निकलने से आमजन को ठंड से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकल आई है, दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं, सुबह पार्कों में भी लोगों की चहल कदमी बढ़ गई। घर के बाहर खड़े होकर लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। सुबह का …

आगरा। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकल आई है, दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं, सुबह पार्कों में भी लोगों की चहल कदमी बढ़ गई। घर के बाहर खड़े होकर लोग धूप का आनंद ले रहे हैं।

सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी, शाम को सर्द हवा चल सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह कोहरा छाने के बाद धूप निकलेगी। इसी तरह का मौसम 16 फरवरी तक रह सकता है। दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पढें- Hijab Controversy : अंतरराष्ट्रीय हुआ हिजाब विवाद, फ्रांसीसी फुटबॉलर ने शेयर किया कॉलेज में नारेबाजी वाला वीडियो

संबंधित समाचार