बरेली: सियासी पारा चढ़ने के साथ ही बढ़ने लगा मौसम का भी पारा, आज सुबह से खिली धूप ने दिलाया कम ठंड का एहसास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। शुक्रवार को बरेली में सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। तेज हवाओं में भी ठंड का एहसास नहीं था। मौसम विभाग के अनुसार अब आगे के दिन जल्द ही …

बरेली, अमृत विचार। यूपी में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। शुक्रवार को बरेली में सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। तेज हवाओं में भी ठंड का एहसास नहीं था। मौसम विभाग के अनुसार अब आगे के दिन जल्द ही ठीक होने के उम्मीद है। हालांकि अगले एक दो दिन लोगों को सुबह शाम थोड़े कोहरे से मशक्कत करनी पड़ सकती है।

शुक्रवार का अधिकतम तापमान रहा 20 डिग्री
शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम तामपमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हांलाकि कल तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि सुबह से खिलने वाली धूप दोपहर में फिर से तापमान बढ़ा सकती है। मौसम आगे के दिनों में फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि मौसम का रुख अगर अब नहीं बदला तो गर्मियां आने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा।

फसलों के लिए अच्छी साबित हो सकती है यह धूप
जानकारों की माने तो इन दिनों किसान आलू की खुदाई में लगा हुआ है। बारिश होने की वजह से पहले ही कई किसानों को अपने आलू की फसल में नुकसान उठाना पड़ा है। मगर इसी तरह से धूप खिलती रही तो अब फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। मगर बार-बार मौसम का मिजाज बदलते देख अब किसानों ने भी जल्द ही अपनी आलू की फसल की खुदाई और तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: शराब माफिया मनोज पर कार्रवाई तो दूसरे पर क्यों नहीं…

 

संबंधित समाचार