प्रतापगढ़: सड़क हादसे में कार और बाइक की हुई टक्कर, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जिले के कंधई क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पट्टी रोड पर रबानी तेरह मील के पास गुरुवार देर रात एक बाइक और टाटा सफारी की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही …

प्रतापगढ़। जिले के कंधई क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पट्टी रोड पर रबानी तेरह मील के पास गुरुवार देर रात एक बाइक और टाटा सफारी की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद सफारी सवार वाहन छोड़ कर भाग निकले। वाहन पर एक राजनैतिक दल का झंडा लगा हुआ है। सफारी में शराब की बोतल, पानी और नमकीन के पैकेट मिले है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ईसनपुर गांव निवासी युसुफ खान (25),श्रवण कुमार शर्मा (26) और लकी सिंह (24) के तौर की गई है।

पढ़ें- बदायूं: सपा प्रत्याशी का खुद हेलिकॉप्टर उड़ाकर जनता के बीच पहुंचने का टूटा सपना, नहीं मिली अनुमति

संबंधित समाचार