UP Election 2022: बसपा ने 9 उम्मीदवारों की जारी की एक और लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बसपा ने 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में अमनमणि त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। बसपा ने बेरिया में अपना उम्मीदवार बदल लिया है। बसपा ने इससे पहले पांचवें और छठे चरण के लिए 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इसके मुताबिक, रायबरेली की सलोन सुरक्षित सीट …

लखनऊ। बसपा ने 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में अमनमणि त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। बसपा ने बेरिया में अपना उम्मीदवार बदल लिया है।

बसपा ने इससे पहले पांचवें और छठे चरण के लिए 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इसके मुताबिक, रायबरेली की सलोन सुरक्षित सीट से स्वाती सिंह कठेरिया, अमेठी जिले की तिलोई से हरिवंश कुमार दुबे, जगदीशपुर (सुरक्षित) से जितेंद्र कुमार सरोज, गौरीगंज से रामलखन शुक्ल, अमेठी से रागिनी तिवारी को बसपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट से यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह, सुल्तानपुर से डॉक्टर देवीसहाय मिश्र, सुल्तानपुर सदर से ओपी सिंह, लम्भुआ से उदराज वर्मा उर्फ पंकज, कादीपुर (सुरक्षित) से हीरालाल गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है।

संबंधित समाचार