आईपीएल नीलामी से पहले पंजाब किंग्स को झटका, बैटिंग कोच वसीम जाफर ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होना है। ऑक्शन से पहले ही प्रीति जिंटा के मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जाफर ने अपने इस्तीफे …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होना है। ऑक्शन से पहले ही प्रीति जिंटा के मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जाफर ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा- आईपीएल टीम पंजाब किंग्स को धन्यवाद। सफर शानदार रहा। आईपीएल 2022 सीजन के लिए अनिल कुंबले और टीम को शुभकामनाएं। इसके साथ ही जाफर ने एक रणबीर कपूर का फिल्मी फोटो भी शेयर किया। जिसमें लिखा- अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना। वसीम जाफर के सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स को छोड़े जाने के पोस्ट के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट किया कि कहीं वो उनका जॉब ऑफर तो नहीं स्वीकार रहे।

IPL 2022: Wasim Jaffer steps down as Punjab Kings batting coach, makes announcement with a meme

पंजाब किंग्स ने केवल मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ और अनकैप्ड गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चार करोड़ रुपये में रीटेन किया। फ्रेंचाइजी 72 करोड़ रुपये के सबसे अधिक पर्स के साथ IPL 2022 नीलामी में उतरेगी। कहा जा रहा है कि पंजाब किंग्स IPL 2022के लिए केएल राहुल को कप्तान के रूप में बनाए रखना चाहती थी, लेकिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम से अलग होने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें : प्रो लीग में जीत के सिलसिले को कायम रखने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

संबंधित समाचार