बरेली में अमित शाह: विपक्ष पर साधा निशाना, बोले जेल में बंद गुंडे माफिया सपा सरकार आते ही बाहर घूमने लगेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के दूसरे चरण के चुनाव नजदीक आते ही अब सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। राजनेता लगातार अब चुनावी रैलियां करने में जुटे है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह भी बरेली में पहुंचे। उन्होंने भोजीपुरा के श्री सिद्धि विनायक इंस्टूीट्यूट में सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के दूसरे चरण के चुनाव नजदीक आते ही अब सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। राजनेता लगातार अब चुनावी रैलियां करने में जुटे है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह भी बरेली में पहुंचे। उन्होंने भोजीपुरा के श्री सिद्धि विनायक इंस्टूीट्यूट में सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इन दिनों जो माफिया जेल में बंद है। क्या वो सपा सरकार में रहेंगे? नहीं रहेंगे… सपा सरकार आते ही वो सभी बाहर आ जाएंगे। फिर उन्होंने आगे कहा कि यह भाजपा सरकार ही है जो माफियाओं को जेल में डाल सकती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

बिना स्कूटी पेट्रोल का क्या होगा?
दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे भोजीपुरा पहुंचे। उन्होंने श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में सबसे पहले भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। फिर उन्होंने कहा कि पहले चरण में मतदान के बाद सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। 300 सीटों के पार जाकर भाजपा की सरकार बनने वाली है।

आगे उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जी बोले थे कि भाजपा स्कूटी देगी मगर हम पेट्रोल देंगे। अब उनसे कोई पूछे कि बिना स्कूटी के पेट्रोल का होगा क्या? इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले माफिया देखकर पुलिस भागती थी। आज पुलिस का सायरन सुनते ही गुंडे भागते हैं।

धारा 370 हटाने को लेकर अखिलेश बोले- खून की नदियां बहेंगी
अमित शाह ने आगे एक फिर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग धारा 370 हटाना चाहते थे। मगर यह यही सपा और बसपा उसके विरोध में थी। अखिलेश कहते थे कि अगर यह धारा हटी तो खून की नदियां बहना शुरू हो जाएंगी। मगर जब हटाया तो किसी की कंकड़ फेंकने की भी हिम्मत नहीं हुई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के जमाने में पाकिस्तानी हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे। मगर पिछली बार जब पुलवामा हमला हुआ तो हमने भी घुसकर मारा। इससे सेना का भी मनोबल बढ़ा है।

मोदी ने सभी को फ्री लगवाया टीका
गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने सबको फ्री टीका लगवाया। हर व्यक्ति को फ्री अनाज, दलहन दिया। हमने अब से सभी किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया है। हम प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करेंगे।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: सियासी पारा चढ़ने के साथ ही बढ़ने लगा मौसम का भी पारा, आज सुबह से खिली धूप ने दिलाया कम ठंड का एहसास

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव