अयोध्या: संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र अन्तर्गत अति संवेदनशील यलोजोन में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक से गहन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ अयोध्या रामकृष्ण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को यहां बताया कि संदिग्ध बांग्लादेशी को श्रीराम जन्मभूमि थाना …
अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र अन्तर्गत अति संवेदनशील यलोजोन में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक से गहन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ अयोध्या रामकृष्ण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को यहां बताया कि संदिग्ध बांग्लादेशी को श्रीराम जन्मभूमि थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए युवक के पास यहां रहने का कोई वैध प्रमाणपत्र नहीं पाया गया जिसके कारण उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक इससे पहले मथुरा-वृंदावन भी गया था। इस युवक को यलोजोन में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध अवस्था में घूमते देखे जाने के कारण हिरासत में ले लिया गया था। सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवक की शिनाख्त अनिवेश चंद्र दास पुत्र दुलालचंद निवासी ग्राम चरहोगला थाना मेहंदीगंज जिला भारीवाल बांग्लादेश के रूप में हुई है। युवक के पास से बरामद बांग्लादेशी मूल के आईडी कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
वह देश में काफी लंबे समय से छुपकर रह रहा था।पुलिस ने कूट रचना धोखाधड़ी और विदेशियों विषयक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। उसके पास से दिल्ली और मथुरा के पते के दो आधार कार्ड और एक मोबाइल भी बरामद हुआ हैं। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी उससे गहन पूछताछ की। सीओ ने बताया पुलिस संबंधित के बारे में आगे की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें:-Meteorological Department: प्रदेश में मौसम विभाग ने इन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की दी चेतावनी
