हरदोई: ईंट-भट्टा मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीली शराब बताई जा रही है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि मजदूर शराब का आदी था। जबकि कुछ लोग मौत की वजह जहरीली शराब बता रहे हैं। वही पुलिस कह रही है कि सारे मामले की गहराई से छान-बीन की जा रही है।सारी रिपोर्ट सामने आने के …

हरदोई। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि मजदूर शराब का आदी था। जबकि कुछ लोग मौत की वजह जहरीली शराब बता रहे हैं। वही पुलिस कह रही है कि सारे मामले की गहराई से छान-बीन की जा रही है।सारी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बताते है कि मल्लावां कोतवाली के भिम्माखेड़ा का रहने वाला रामकिशन ईंट भट्ठे पर मज़दूरी करते था। उसके भाई मनोज ने बताया कि करीब 10 साल पहले रामकिशन की शादी हुई थी। पहले तो दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी रहते रहे।इसके कुछ दिनों बाद पत्नी रामकिशन को छोड़कर चली गई थी। पत्नी के इस बेवफाई वाले कदम से रामकिशन को ऐसा सदमा पहुंचा कि उसने शराब को अपना साथी बना लिया। काफी समझाने के बाद भी रामकिशन ने अपनी आदत नहीं छोड़ी। नतीजतन वह आदी हो गया था।

बताया गया है कि गुरुवार दोपहर में ईंट भट्ठे पर काम करने के बाद उसके सभी साथी अपने-अपने घर पहुंच गए। रामकिशन रात लगभग आठ बजे लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंचा। वहां पहुंचते ही वह गिर पड़ा। आनन फानन में घर वाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। जहां रामकिशन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस बारे में कुछ लोग ज़हरीली शराब से मौत होने की बातें कर रहें हैं।इसके अलावा तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। मल्लावां एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही मामले की गहराई से छान-बीन की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 2021 की जनवरी में पड़ा था भयंकर जाड़ा, इस बार 4 डिग्री तक ही लुढ़का पारा

संबंधित समाचार