बदायूं में चुनाव कराने के लिए मथुरा से 1000 पुलिस फोर्स रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। बदायूं में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मथुरा पुलिस फोर्स से एक हजार इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही रवाना किए गए हैं। यह फोर्स सात मार्च तक छह चरणों का चुनाव कराकर ही आठ मार्च को मथुरा लौटकर आएगी। प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण कराने के बाद मथुरा पुलिस काफी राहत महसूस कर रही …

मथुरा। बदायूं में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मथुरा पुलिस फोर्स से एक हजार इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही रवाना किए गए हैं। यह फोर्स सात मार्च तक छह चरणों का चुनाव कराकर ही आठ मार्च को मथुरा लौटकर आएगी। प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण कराने के बाद मथुरा पुलिस काफी राहत महसूस कर रही है।

अब बाकी छह चरणों के मतदान के लिए मथुरा से भी पुलिस फोर्स मांगा गया था। इसके लिए मथुरा से करीब एक हजार जवान शुक्रवार को बसों से रवाना किए गए हैं। यह जवान सबसे पहले बदायूं में दूसरे चरण का मतदान कराएंगे। इसके बाद पांच चरणों के चुनाव में यूपी के जनपदों में भी पहुंचेगा। इस फोर्स में इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही भी शामिल हैं।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि एक हजार इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही बदायूं के लिए रवाना किए गए हैं। यहां पर दूसरे चरण का मतदान कराएगा। सात मार्च को अंतिम चरण का मतदान कराकर ही यह फोर्स मथुरा लौटकर आएगा।

यहां जाएगी मथुरा की फोर्स- बदायूं, झांसी, फतेहपुर, प्रयागराज, बस्ती और जौनपुर

यह भी पढ़ें:-व्यक्ति को कार से टक्कर मारने के बाद बोनट पर 100 मीटर घसीटा, सेवानिवृत्त नौकरशाह का बेटा गिरफ्तार

संबंधित समाचार