कपकोट में जनसभा करेंगे राजनाथ सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कपकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेश कांडपाल ने बताया कि राजनाथ सिंह दोपहर 12:25 बजे केदारेश्वर मैदान में पहुंचेंगे तथा जनसभा …

बागेश्वर, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कपकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेश कांडपाल ने बताया कि राजनाथ सिंह दोपहर 12:25 बजे केदारेश्वर मैदान में पहुंचेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है तथा वे जनसभा की सफलता के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के चलते पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने केदारेश्वर मैदान का निरीक्षण किया तथा दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी केदारेश्वर मैदान पहुंचे। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी केदारेश्वर मैदान का निरीक्षण किया।

संबंधित समाचार