बरेली: संवेदनशील बूथों पर लगने लगे सीसीटीवी कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली ,अमृत विचार। 14 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार से सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने शुरू हो गए। साथ ही वेब कास्टिंग का ट्रायल किया गया। इसके अलावा जिम्मेदारों को मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में …

बरेली ,अमृत विचार। 14 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार से सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने शुरू हो गए। साथ ही वेब कास्टिंग का ट्रायल किया गया। इसके अलावा जिम्मेदारों को मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया।

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के दो हजार मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कराई जाएगी। जिससे मतदान के दिन भारत निर्वाचन आयोग इन केंद्रों पर सीधी नजर रख सके और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा सके। जिले के 599 संवेदनशील बूथों के साथ ही कुछ अन्य बूथों को शामिल किया गया है जहां पर निर्वाचन अधिकारियों को गड़बड़ी होने का संदेह था।

इसके लिए डीपीआरओ को वेब कास्टिंग अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। शुक्रवार से जिले के सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगना शुरू हो गए हैं। मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए वेब कास्टिंग शुरू हो जाएगी। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में दो हजार वेब कास्टिंग वाले बूथों को भारत निर्वाचन आयोग सीधे देखेगा। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति कहीं से भी मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया को अच्छे से देख सकता है। जिससे मतदान में पूरी तरह से पारदर्शिता रहेगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: दबंगों ने रंगदारी न देने पर होटल में की तोड़फोड़

संबंधित समाचार