लखनऊ: आचार संहिता के दौरान पकड़ी गई 7.84 करोड़ रुपए की अवैध शराब
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव-2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पहले चरण के चुनाव को लेकर 11 जिलों में मतदान हो चुके हैं। अब दूसरे चरण को लेकर शासन व चुनाव आयोग से लेकर पुलिस महकमा तक तैयारियों मे लगा हुआ है। हालांकि अभी भी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशें बंद नहीं हुई हैं। …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव-2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पहले चरण के चुनाव को लेकर 11 जिलों में मतदान हो चुके हैं। अब दूसरे चरण को लेकर शासन व चुनाव आयोग से लेकर पुलिस महकमा तक तैयारियों मे लगा हुआ है। हालांकि अभी भी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशें बंद नहीं हुई हैं। नशे से मतदाताओं को रिझाने की कवायदें अभी भी जारी हैं।
पकड़ी गया लगभग 15.50 करोड़ की दारू व मादक पदार्थ
जानकारी हो कि चुनाव के दौरान निम्न वर्ग के मतदाताओं को रिझाने के लिए नशे का सहारा लेने के मामले बहुतायत में प्रकाश में आते रहते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग व पुलिस विभाग की ओर से चुनाव के दौरान अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी पर विशेष नजर रखी जाती है।
विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान भी पुलिस सघन कार्रवाई करते हुए अबतक लगभग 15.50 करोड़ रुपये की अवैध शराब और मादक पदार्थ जब्त कर चुकी है। इनमें से 7 करोड़ 83 लाख 33 हजार 847 रुपये की अवैध शराब व 7 करोड़ 89 लाख 72 हजार 170 रुपये के मादक पदार्थ शामिल हैं।
जहां धन नहीं, वहां गन से हो सकती है कोशिश, 1783 अवैध शस्त्र मिले
प्रथम चरण के चुनाव को लेकर पुलिस ने आचार संहिता के दौरान प्रदेश के 11 जिलों में कुल 1783 अवैध शस्त्र बरामद किये हैं। वहीं अवैध शस्त्र लेकर चलने के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इससे स्पष्ट है कि जहां धन नहीं वहां गन से चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने और बूथ कैप्चर करने की आपराधिक कोशिशें अभी भी कई जगहों पर कुलबुला रही हैं।
विस चुनाव के प्रथम चरण का शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन हो चुका है। दूसरे चरण को लेकर भी सभी तैयारियां पुष्ट तरीके से की जा रही हैं। नगद, अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध शस्त्र के खिलाफ सघन छापेमारी की जा रही है… प्रशांत कुमार, एडीजे, कानून एवं व्यवस्था
