लखनऊ: बेटे की हत्या का आरोपी कलयुगी पिता 24 घंटे में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बंथरा थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में ही बेटे की ईंट से कूचकर हत्या करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ काली सिंह (50) को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। याद रहे कि गत नौ फरवरी को बंथरा थानांतर्गत उम्मेदखेड़ा में …

लखनऊ। बंथरा थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में ही बेटे की ईंट से कूचकर हत्या करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ काली सिंह (50) को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। याद रहे कि गत नौ फरवरी को बंथरा थानांतर्गत उम्मेदखेड़ा में पुलिस ने शिवम सिंह का उसके घर से लहूलुहान शव बरामद किया था। शिवम की पत्नी अनामिका सिंह उर्फ प्रिंसी सिंह ने शिवम के पिता काली सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

काली सिंह ने वपूछताछ में बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व शिवम ने उसकी मर्जी के खिलाफ पड़ोस में रहने वाली प्रिंसी के साथ विवाह कर लिया था। जिसके कारण आये दिन घर में विवाद होता था। 9 फरवरी को भी इसी बात पर विवाद हो रहा था तो उसने शिवम पर ईंट फेंक कर मार दी। जिससे उसका सिर फट गया। डर के कारण वह मौके से भाग गया। अधिक रक्त बहने के कारण शिवम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: चुनाव से तीन पहले गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कैबिनेट मंत्री का अश्लील ऑडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा