बरेली: नन्हे अकबर ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बाजार में जगह-जगह व्यापारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में मुस्लिम व्यापारी भी खूब आगे दिखे। तो दूसरी तरफ छोटे बच्चों में भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने का क्रेज दिखाई दिया। व्यापारी अशहर यार खां के अपने 6 वर्षीय बेटे अकबर यार खां के …

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बाजार में जगह-जगह व्यापारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में मुस्लिम व्यापारी भी खूब आगे दिखे। तो दूसरी तरफ छोटे बच्चों में भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने का क्रेज दिखाई दिया।

व्यापारी अशहर यार खां के अपने 6 वर्षीय बेटे अकबर यार खां के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए बड़ा बाजार पहुंचे। भगवा पगड़ी और गले में भाजपा का पटका पहने नन्हे अकबर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान व्यापारी आदिल यार खान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभेंदु शर्मा समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

शाहजहांपुर: सपा प्रत्याशी और उनके बेटे के खिलाफ आचार संहिता उलंघन पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार