बरेली: जंक्शन से गुजरने वाली दो ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। होली पर ट्रेनों में वेटिंग के चलते यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों को कनफर्म टिकट दिलाने का रेलवे ने इंतजाम कर दिया है। दरअसल त्योहार के चलते ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की बात रेलवे प्रशासन ने कही थी। अब मुरादाबाद मंडल …

बरेली,अमृत विचार। होली पर ट्रेनों में वेटिंग के चलते यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों को कनफर्म टिकट दिलाने का रेलवे ने इंतजाम कर दिया है। दरअसल त्योहार के चलते ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की बात रेलवे प्रशासन ने कही थी। अब मुरादाबाद मंडल की तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा दिए गए हैं।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक कुंभ एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस और राप्ती गंगा एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस व कुंभ एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ाया गया है। अतिरिक्त कोच लगने के बाद यह ट्रेन अब 18 कोचों की हो गई है।

वहीं देहरादून-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस में तीन कोच लगाए गए हैं। यह ट्रेन अब 14 नहीं बल्कि जगह 17 कोच लगाकर चलाई जाएगी। रेलवे ट्रेनों में पुराने कोच की जगह एलएचबी कोच को लगाने के निर्देश दिए हैं। एलएचबी कोच अधिक आरामदायक और अतिरिक्त बर्थ भी होती हैं।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: अमित शाह ने बरेली में कीं जनसभाएं, 14 फरवरी को जिले की 9 सीटों पर होगा मतदान

संबंधित समाचार