UP Election 2022: कुंवर पुष्करादित्य सिंह ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र, कहा- अगर जनता ने चुना तो लिखेंगे विकास के नए आयाम
बस्ती। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में जिले में 3 मार्च को वोटिंग होगी। जिले में नामांकन चल रहा है। वहीं आद यानि शनिवार को अठदमा स्टेट राजघराने के कुंवर पुष्करादित्य सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे। अब राजघराने परिवार के इकलौते कुंवर पुष्करादित्य सिंह ने आम आदमी पार्टी से …
बस्ती। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में जिले में 3 मार्च को वोटिंग होगी। जिले में नामांकन चल रहा है। वहीं आद यानि शनिवार को अठदमा स्टेट राजघराने के कुंवर पुष्करादित्य सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे।
अब राजघराने परिवार के इकलौते कुंवर पुष्करादित्य सिंह ने आम आदमी पार्टी से अपना पर्चा भरा है। नामांकन के बाद पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि रूधौली की जनता की वो सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस सीट पर पहले भी जनता की उनके पूर्वजों ने सेवा की है, अगर जनता उन्हें चुनती है तो वे विकास के नए आयाम लिखेंगे।
उन्होंने साफ किया कि विधायक बनने के बाद विधायकी राजमहल तक सीमित रह जाएगी, इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन इस तरह के दुष्प्रचार से उन्हें कोई फर्क नही पड़ता, क्योंकि रूधौली विधानसभा को एक युवा और पढ़े-लिखे नेतृत्व की जरूरत है. इसलिए उन्हें जरूर जनता का समर्थन मिलेगा।
पढ़ें- रायबरेली: जमीनी विवाद को लेकर जेठ ने की बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
